बिहार दौरे पर 22 को पटना पहुंचेंगे गोहिल
Updated at : 20 Nov 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल बिहार के तीन दिनों के दौरे पर 22 नवंबर को पटना पहुंचेंगे. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि शक्ति सिंह गोहिल 22 नवंबर को ही कहलगांव के लिए प्रस्थान करेंगे. 23 नवंबर को कहलगांव में भागलपुर प्रमंडलीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल […]
विज्ञापन
पटना : कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल बिहार के तीन दिनों के दौरे पर 22 नवंबर को पटना पहुंचेंगे. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि शक्ति सिंह गोहिल 22 नवंबर को ही कहलगांव के लिए प्रस्थान करेंगे. 23 नवंबर को कहलगांव में भागलपुर प्रमंडलीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे. प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी, सलाहकार समिति और कांग्रेस विधायकों की संयुक्त बैठक में भी शामिल होंगे. 24 नवंबर को पूर्वाह्न वे विक्रमशिला के दर्शनीय स्थानों का भ्रमण करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




