सुशील मोदी का ट्वीट, लालू परिवार और कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2018 5:30 PM
पटना : बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवंउपमुख्यमंत्रीसुशील कुमारमोदी ने आजट्वीट कर लालू परिवारऔर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलाहै.सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, चारा घोटाला हो, रेलवे के होटल के बदले कीमती जमीन हासिल करने का घोटाला हो या फर्जी कंपनियों के जरिये 29 साल के व्यक्ति के करोड़ों रुपये की52 परिसंपत्तियां […]
पटना : बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवंउपमुख्यमंत्रीसुशील कुमारमोदी ने आजट्वीट कर लालू परिवारऔर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलाहै.सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, चारा घोटाला हो, रेलवे के होटल के बदले कीमती जमीन हासिल करने का घोटाला हो या फर्जी कंपनियों के जरिये 29 साल के व्यक्ति के करोड़ों रुपये की52 परिसंपत्तियां हासिल करने का मामला हो, दोषी पाये जाने या अभियुक्त बनाये जाने वाले लोग सहानुभूति पाने के लिए एक तरफ न्यायालय पर भरोसा करने की बात करते हैं, दूसरी तरफ आरोप लगाते हैं कि उन्हें फंसाया गया है. जब दो परस्पर विरोधी बातों से काम नहीं चलता और सजा सुना दी जाती है, तब वे न्यायपालिका पर जातिवादी टिप्पणी करने लगते हैं.
वहीं, अपने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुशील कुमार मोदी ने लिखा है, अकाली दल-भाजपा की सरकार के शासन में जो पंजाब आतंकवाद से मुक्त हो गया था, वहां कांग्रेस के सत्ता में आते ही आतंकवादी मजबूत होने लगे. पंजाब सरकार के मंत्री और अब विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारक बनाये गये नवजोत सिंह सिद्धू क्या पाकिस्तान के आर्मी चीफ को गले लगाकर सीमा पार के आतंकियों को वेलकम मैसेज देने नहीं गये थे? सुशील मोदी ने आगे कहा, अमृतसर के निरंकारी सत्संग पर हमले की घटना की जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










