पटना : सेवादारों के लिए बनेगा सर्विस रूल
Updated at : 19 Nov 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

स्मारक सिक्का जारी करने के लिए पीएम को भी गुरुघर आने का भेजा गया िनमंत्रण प्रकाश पर्व पर फलदार पौधा लगेगा, सीएम से किया गया आग्रह पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी की बैठक रविवार को प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित की प्रधानगी व महासचिव सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन […]
विज्ञापन
स्मारक सिक्का जारी करने के लिए पीएम को भी गुरुघर आने का भेजा गया िनमंत्रण
प्रकाश पर्व पर फलदार पौधा लगेगा, सीएम से किया गया आग्रह
पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी की बैठक रविवार को प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित की प्रधानगी व महासचिव सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन के संचालन में हुई. चौदह सदस्यों वाली प्रबंधक कमेटी की बैठक में 11 सदस्य उपस्थित थे.
बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुए महासचिव सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व का आगाज हो चुका है. ऐसे में एक साल तक चलने वाले प्रकाश पर्व पर 22 नवंबर को गुरु के बाग स्थित गुरुद्वारा में फलदार पौधा का रोपण कर इसकी शुरुआत की जायेगी.
इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी कमेटी आग्रह करेगी कि वे पौधारोपण में शामिल होकर, इसकी शुरुआत करें. महासचिव ने बताया कि आज की बैठक में सब कमेटी का गठन करते हुए सदस्यों को दायित्व दिया गया है. इसके तहत सेवादारों के लिए सर्विस रूल बनाने का काम पांचों पदधारक करेंगे, जबकि सलाहकार के तौर पर कमेटी के पूर्व महासचिव सरदार चरणजीत सिंह को रखा गया है.
लंगर की व्यवस्था का दायित्व सदस्य जगजोत सिंह सोही व त्रिलोचन सिंह को दी गयी है. जाैहरी निवास के आधुनिकीकरण व रिहाइश की व्यवस्था का दायित्व सदस्य राजा सिंह व हरवंश सिंह को दिया गया है. महासचिव ने बताया कि 48 कमरों वाले जाैहरी निवास में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अपग्रेड किया जायेगा.
जाैहरी निवास व तख्त साहिब के पूर्वी हिस्से में स्थित भवन में लिफ्ट लगाने, जाैहरी निवास में बोरिंग कराने, पुरानी गाड़ियों को बदल कर नयी गाड़ी की खरीद करने, तख्त साहिब के धार्मिक आयोजन का चढ़ दी कला चैनल के माध्यम से सात से आठ बजे तक सीधा प्रसारण करने व जनहित यू ट्यूब पर 24 घंटे तख्त साहिब के धार्मिक अनुष्ठान का सीधा प्रसारण कराने का निर्णय लिया गया. आय-व्यय की समीक्षा सदस्यों से की गयी है.
निर्णय अगली बैठक में ली जायेगी. कमेटी ने जमीन की खरीद का दायित्व महासचिव को सौंपा है. स्मारक सिक्का जारी करने के लिए पीएम को भी गुरुघर आने का आग्रह पत्र भेजा गया है. इससे पहले तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने अरदास कर बैठक की कार्यवाही आरंभ की.
प्रबंधक कमेटी की बैठक में कौन-कौन हुए शामिल
पदधारकों के मनोनयन के उपरांत नवगठित प्रबंधक कमेटी की पहली बैठक में अध्यक्ष व महासचिव के साथ वरीय उपाध्यक्ष डॉ गुरमीत सिंह, कनीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा, सदस्य हरपाल सिंह जाैहल, सरदार राजा सिंह, हरवंश सिंह, लखविंदर सिंह, जगजोत सिंह सोही व त्रिलोचन सिंह शामिल हुए, जबकि चौदह सदस्यीय प्रबंधक कमेटी में तीन सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व तख्त साहिब के सदस्य गोबिंद सिंह लौंगावाल, सदस्य सुरेंद्र सिंह व कमीकर सिंह बैठक में शामिल नहीं हए. अध्यक्ष व महासचिव ने कहा कि कमेटी में पक्ष-विपक्ष कुछ नहीं है, सब मिलकर गुरुघर की सेवा करेंगे और संगतों का पूरे तन-मन से सत्कार करेंगे.
प्रकाश पर्व में सीएम से लेंगे सहयोग
प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित व महासचिव महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि जनवरी माह में आयोजित होने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 352 वें प्रकाश पर्व समारोह में टेंट सिटी का निर्माण कराने व प्रशासनिक सहयोग के लिए प्रबंधक कमेटी का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलेगा, जहां कंगन घाट पर टेंट सिटी निर्माण में सहयोग की बात करेंगे.
अध्यक्ष व महासचिव ने बताया कि कंगन घाट पर बाबा बलजिंदर सिंह राड़ावाले व बाबा प्रदीप सिंह बोरे वाले की ओर व तख्त साहिब परिसर में मुख्य लंगर बाबा गुरुचरण सिंह ठंडा टिप्पा की ओ से प्रकाश पर्व में लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




