ePaper

आईआरसीटी होटल केस मामला : राबड़ी की कोर्ट में पेशी आज, पहुंची दिल्ली

Updated at : 19 Nov 2018 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
आईआरसीटी होटल केस मामला : राबड़ी की कोर्ट में पेशी आज, पहुंची दिल्ली

पटना : आईआरसीटीसी होटल मामले में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की नयी दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी होगी. इसको लेकर राबड़ी देवी रविवार को अपनी एक बेटी के साथ दिल्ली रवाना हो गयीं. रवानगी से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में राबड़ी देवी […]

विज्ञापन
पटना : आईआरसीटीसी होटल मामले में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की नयी दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी होगी. इसको लेकर राबड़ी देवी रविवार को अपनी एक बेटी के साथ दिल्ली रवाना हो गयीं.
रवानगी से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में राबड़ी देवी ने पति व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के खराब स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी. मुख्यमंत्री आवास में लगे सीसीटीवी
कोर्ट में पेशी…
कैमरे से तेजस्वी पर निगाह रखे जाने संबंधी आरोप पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है, लेकिन उन्हें इसकी कोई फिक्र नहीं है. जनता सब देख रही है और उनका परिवार जनता की निगरानी में है. मालूम हो कि तेजस्वी दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं.
दिल्ली में तेज प्रताप से मुलाकात की अटकलें
राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के एक साथ दिल्ली में होने से उनकी तेज प्रताप यादव से मुलाकात होने की अटकलें भी लगायी जा रही हैं.
राजद सूत्रों की मानें तो इन दिनों तेज प्रताप यादव की मां राबड़ी देवी से फोन पर बातचीत हो रही है. लेकिन, ऐश्वर्या व उनके परिवार की वजह से वे पटना नहीं आ रहे हैं. ऐसे में जब राबड़ी दिल्ली पहुंच रही हैं, तो तेज प्रताप दिल्ली आकर मां से मुलाकात कर सकते हैं. किसी दूसरे स्थान पर ही उनकी मुलाकात हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन