ePaper

सुशील मोदी ने उपेन्द्र कुशवाहा पर बोला हमला

Updated at : 18 Nov 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी ने उपेन्द्र कुशवाहा पर बोला हमला

पटना : रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुये बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को जोर दिया कि राजग ‘धमकी बर्दाश्त’ नहीं करेगा और राज्य की ‘जमीनी वास्तविकता’ के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का आवंटन किया जायेगा. भाजपा द्वारा अपनी पार्टी को प्रस्तावित सीटों […]

विज्ञापन

पटना : रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुये बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को जोर दिया कि राजग ‘धमकी बर्दाश्त’ नहीं करेगा और राज्य की ‘जमीनी वास्तविकता’ के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का आवंटन किया जायेगा. भाजपा द्वारा अपनी पार्टी को प्रस्तावित सीटों की संख्या पर कुशवाहा के असंतोष जाहिर करने के बाद सुशील मोदी का ट्वीट सामने आया है.
कुशवाहा ने राजग को 30 नवंबर तक सीटों पर फैसला करने का अल्टीमेटम दिया है और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को ‘सम्मानजनक’ सीट देने को कहा है. राजग में बिहार में भाजपा, जद (यू), लोजपा और रालोसपा का गठबंधन है. हालांकि, राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कुशवाहा का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि राजग के कुछ घटक ‘खुद से इतना परिपूर्ण हो गये हैं’ और ‘महागठबंधन के आरोपित नेताओं के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन