पटना : युवक की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझी, तफ्तीश जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2018 9:15 AM

विज्ञापन

पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के बड़ी नगला मुहल्ले में धनतेरस की मध्य रात 23 वर्षीय युवक राजा कुमार की हत्या की गुत्थी नहीं सुझल पायी है. पुलिस छापेमारी उद्भेदन की बात कह रही है. दरअसल दाहुचक नगला मुहल्ला में रहने वाले हीरा लाल महतो का 23 वर्षीय पुत्र राजा कुमार सोमवार की रात […]

विज्ञापन
पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के बड़ी नगला मुहल्ले में धनतेरस की मध्य रात 23 वर्षीय युवक राजा कुमार की हत्या की गुत्थी नहीं सुझल पायी है. पुलिस छापेमारी उद्भेदन की बात कह रही है. दरअसल दाहुचक नगला मुहल्ला में रहने वाले हीरा लाल महतो का 23 वर्षीय पुत्र राजा कुमार सोमवार की रात लगभग 11 बजे घर से बाइक लेकर निकला था.मंगलवार की सुबह उसका ईंट- पत्थर से कुचला शव मिला था. एएसपी बलिराम कुमार चौधरी का कहना है कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. युवक धागा का रिल बनाने का काम करता था. मच्छरहट्टा मंडी में दुकान थी, जहां वह बैठता था.
दूसरी ओर बीते पांच नवंबर को आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान कुम्हरार उपरि सेतु के पास मिले मृत रिटायर्ड डॉक्टर चंद्रशेखर के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच- पड़ताल आरंभ की है. दरअसल सिर के पास गंभीर जख्म मिले हैं. इसी आधार पर गोली मार हत्या की आशंका को देखते हुए मामले में पड़ताल आरंभ की है.
हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. दरअसल मूल रूप से कुशेश्वर स्थान, दरंभगा के निवासी डॉ चंद्रशेखर कुम्हरार स्थित अलंकार सन सिटी अपार्टमेंट के बी ब्लाक में अकेले रहते थे. वो सुबह वो लगभग साढ़े आठ बजे घर से बाजार टहलने के लिए निकले थे.
वहां से वापस लौटने के क्रम में घरेलू सामान सामान खरीद कर वापस अपार्टमेंट की ओर लौट रहे थे. तभी यह घटना हुई थी. थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन