राज्यपाल व CM ने दी राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामना

पटना : राज्यपाल लाल जी टंडन व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘दीपावली’ के अवसर पर सभी बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामना दी है. राज्यपाल ने अपने ‘संदेश’ में कहा है कि भारतीय संस्कृति में ‘प्रकाश–पर्व’ के रूप में विख्यात ‘दीपावली’ हमें अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख […]
पटना : राज्यपाल लाल जी टंडन व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘दीपावली’ के अवसर पर सभी बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामना दी है. राज्यपाल ने अपने ‘संदेश’ में कहा है कि भारतीय संस्कृति में ‘प्रकाश–पर्व’ के रूप में विख्यात ‘दीपावली’ हमें अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा देती है. राज्यपाल ने ‘गोवर्द्धन पूजा’, ‘चित्रगुप्त पूजा’ और ‘भैया–दूज’ के सुअवसर पर समस्त बिहारवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामना दी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीपावली पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सदभाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे दीपावली को सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं.
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी राज्यवासियों को दीपावली व चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दी है. शुभकामना संदेश में श्री पांडेय ने कहा कि दीपों का यह त्योहार लोगों के जीवन में अपार खुशियां लेकर आयेगी. अंधकार पर प्रकाश की जीत का यह पर्व लोगों में सुख एवं समृद्धि प्रदान करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




