पटना : हर घर को मिला बिजली कनेक्शन : सुशील मोदी
Updated at : 02 Nov 2018 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि इस साल दीवाली से एक सप्ताह पहले 11 करोड़ लोगों के प्रदेश में हर घर को बिजली का कनेक्शन दे दिया गया. इसी बिहार में 15 साल पहले पटना, भागलपुर, गया मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख शहरों को भी पूरी बिजली […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि इस साल दीवाली से एक सप्ताह पहले 11 करोड़ लोगों के प्रदेश में हर घर को बिजली का कनेक्शन दे दिया गया. इसी बिहार में 15 साल पहले पटना, भागलपुर, गया मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख शहरों को भी पूरी बिजली नहीं मिलती थी. लालटेन ही गांव की पहचान हुआ करते थे, उस राज्य के सभी गांवों में पिछले साल बिजली पहुंचा दी गयी.
साथ ही एनडीए सरकार ने पूर्ण विद्युतीकरण से लालटेन युग को समाप्त कर दिया है, लेकिन कुछ लोग आज भी उसी मानसिकता में बने रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की कारोबारी सुगमता रिपोर्ट-2019 में 23 पायदान की छलांग के साथ भारत 77वें स्थान पर आ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




