पटना : महागठबंधन के नेता या तो जेल में या बेल पर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार के कथित महागठबंधन के नेता या तो जेल में होते हैं या बेल पर. महागठबंधन के नेताओं का भ्रष्टाचार से ऐसा याराना है कि जेल और बेल से साथ नहीं छूट पाता. एक अन्य ट्वीट में राय ने कहा कि […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार के कथित महागठबंधन के नेता या तो जेल में होते हैं या बेल पर. महागठबंधन के नेताओं का भ्रष्टाचार से ऐसा याराना है कि जेल और बेल से साथ नहीं छूट पाता. एक अन्य ट्वीट में राय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बोये-उगाये हर झूठ को फैलाने का काम उनके सहयोगी राजद जैसे दल करते हैं.
राजद को यह पता है कि सच, ईमानदारी, विकास, जनहित और सुशासन के मुद्दे पर जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी. इसलिए झूठ का सहारा लेकर भ्रामक प्रचार करते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद मान रहे हैं कि वे ‘कन्फ्यूज आदमी हैं. राहुल का सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यह है कि उन्हें याद ही नहीं रहता कि एक ही मुद्दे पर वे सुबह क्या बोले थे और शाम को क्या बोले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










