पटना : मॉरीशस के नेशनल एसेंबली के अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मॉरीशस प्रवास पर गये सीपीए, बिहार चैप्टर के डेलीगेशन ने सोमवार को मॉरीशस नेशनल एसेंबली की अध्यक्ष माया हनुमानजी शांतिवाई से संसद भवन में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मॉरीशस नेशनल एसेंबली के हाउस की कार्यवाही एवं वहां की संसदीय प्रणाली के संबंध में […]
विज्ञापन
पटना : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मॉरीशस प्रवास पर गये सीपीए, बिहार चैप्टर के डेलीगेशन ने सोमवार को मॉरीशस नेशनल एसेंबली की अध्यक्ष माया हनुमानजी शांतिवाई से संसद भवन में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मॉरीशस नेशनल एसेंबली के हाउस की कार्यवाही एवं वहां की संसदीय प्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की.
इस दौरान डेलीगेशन को बताया गया कि मॉरीशस के संसद की कार्य प्रणाली की सबसे अलग बात यह है कि वहां का अध्यक्ष कोई भी हो सकता है. इसके लिए सदन का सदस्य होना आवश्यक नहीं है. डेलीगेशन की मुलाकात मॉरीशस के प्रधनमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से हुई. विजय कुमार चौधरी ने अप्रवासी दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि बनाये जाने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.
पीके ठाकुर व एनके सिन्हा ने ली सूचना आयुक्त के पद की शपथ
राज्यपाल लालजी टंडन ने सोमवार को राजभवन में आयोजित समारोह में पूर्व डीजीपी पीके ठाकुर और सेवानिवृत्त आईएएस एनके सिन्हा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलायी. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










