लालू प्रसाद के ट्विटर से सीबीआई पर हमले : अस्थाना की आस्था देश अउर संविधान में कम, मोदी एंड कंपनी में अधिक बा
Updated at : 29 Oct 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से भी सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना पर लगातार हमले हो रहे हैं. रविवार को भी लालू प्रसाद ने अस्थाना की बीजेपी को दिये गये पैसे वाली खबर का लिंक शेयर करते हुए भोजपुरी में ट्विट किया है. उन्होंने अपने ट्विट में अस्थाना को संविधान का कम […]
विज्ञापन
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से भी सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना पर लगातार हमले हो रहे हैं. रविवार को भी लालू प्रसाद ने अस्थाना की बीजेपी को दिये गये पैसे वाली खबर का लिंक शेयर करते हुए भोजपुरी में ट्विट किया है.
उन्होंने अपने ट्विट में अस्थाना को संविधान का कम और मोदी का ज्यादा वफादार बताया है. लालू ने अपने ट्विट में लिखा -वाह भाई वाह! अस्थाना की आस्था देश अउर संविधान में कम और मोदी एंड कंपनी में अधिक बा. जबर भक्ति है रे भाई. इ आस्था का आदान-प्रदान दूनों तरफ से सेम टू सेम लागत बा.
‘यू स्क्रैच माई बैक आइ स्क्रैच योर बैक’ वाला नमूना बा. मालूम हो कि सूरत के रिटायर्ड पीएसआई ने हाल ही में सीबीआई को किये चौंकाने वाले ई-मेल में बताया है कि अस्थाना ने पुलिस के वेलफेयर फंड से 20 करोड़ रुपये भाजपा को चुनावी चंदे के रूप में दिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




