पटना : बिना एफिलिएशन के कॉलेज नहीं करें छात्रों का नामांकन : राज्यपाल लालजी टंडन

Updated at : 28 Oct 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बिना एफिलिएशन के कॉलेज नहीं करें छात्रों का नामांकन : राज्यपाल लालजी टंडन

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन ने राज्य में बिना एफिलिएशन प्राप्त किये चलने वाले कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. वे शुक्रवार को राजभवन में आयोजित कॉलेज निरीक्षकों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से बिना एफिलिएशन या संबद्धता लिये बड़ी संख्या में […]

विज्ञापन
पटना : राज्यपाल लालजी टंडन ने राज्य में बिना एफिलिएशन प्राप्त किये चलने वाले कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. वे शुक्रवार को राजभवन में आयोजित कॉलेज निरीक्षकों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से बिना एफिलिएशन या संबद्धता लिये बड़ी संख्या में कॉलेजों के चलने की शिकायतें मिल रही हैं.
कई नये कॉलेज संबद्धता की प्रत्याशा में गलत तरीके से विद्यार्थियों का नामांकन ले लेते हैं और फिर नामांकित छात्रों को परीक्षा में शामिल कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाते हैं. उन्होंने सभी कॉलेज निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि राज्य सरकार से संबद्धता प्राप्ति की प्रत्याशा में कोई कॉलेज नामांकन नहीं ले, इस बात को हर हाल में सुनिश्चित करें.
राज्यपाल ने अपने प्रधान सचिव को निर्देश दिया कि वे ऐसे सभी संदिग्ध कॉलेजों की भौतिक जांच कराये और गलत करने वाले कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करें. उन्होंने कहा कि सभी कॉलेजों निरीक्षकों को कॉलेजों से जुड़ी तमाम बातों की जांच मुस्तैदी से करें. इस दौरान प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा कि किस अधिकारी या कर्मचारी की त्रुटि या लापरवाही की वजह से राज्य सरकार की तरफ से किस महाविद्यालय की संबद्धता का प्रस्ताव अस्वीकृत किया गया है.
जब अधिनियमों में महाविद्यालयों की संबद्धता के लिए निर्धारित मानदंड स्पष्ट रूप से उल्लेखित है, तब किस परिस्थिति में विश्वविद्यालय के स्तर पर कॉलेजों की संबद्धता के लिए त्रुटिपूर्ण प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गये हैं. इस बात की स्पष्ट स्थिति सामने आनी चाहिए. सभी संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों की भी नियमित तौर पर भौतिक जांच की जानी चाहिए. निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने वाले कॉलेजों की संबद्धता समाप्त की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि संबद्धता प्राप्त सभी कॉलेजों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइटों पर तुरंत प्रकाशित करें. प्रधान सचिव ने सभी बीएड कॉलेजों का भौतिक निरीक्षण कर जल्द ही रिपोर्ट राजभवन को सौंपने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि बिना कुलाधिपति के स्तर से स्वीकृत किये गये पाठ्यक्रमों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन