पटना : ऑपरेशन दखल-देहानी के तहत पंचायतों में लगेगा कैंप, तिथि व स्थान निर्धारित
Updated at : 26 Oct 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में वासरहित परिवारों को ग्रामीण क्षेत्र में वासभूमि उपलब्ध कराने तथा सरकार की ओर से आवंटित जमीन से बेदखल किये गये पर्चाधारियों को दखल दिलाने के लिए आॅपरेशन दखल-देहानी के तहत कैंप आयोजन व अग्रेतर कार्रवाई के लिए अदेश निर्गत किया गया […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में वासरहित परिवारों को ग्रामीण क्षेत्र में वासभूमि उपलब्ध कराने तथा सरकार की ओर से आवंटित जमीन से बेदखल किये गये पर्चाधारियों को दखल दिलाने के लिए आॅपरेशन दखल-देहानी के तहत कैंप आयोजन व अग्रेतर कार्रवाई के लिए अदेश निर्गत किया गया है.
यह जानकारी जिलाधिकारी कुमार रवि ने दी. विशेष अभियान चलाकर आॅपरेशन दखल-देहानी के शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निर्देश दिया गया है. साथ ही वास रहित सुयोग्य श्रेणी के परिवारों को चिह्नित कर उन्हें वास भूमि भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. अंचलाधिकारियों को बेदखल किये गये पर्चाधारियों को चिन्हित करने का कार्य आदेश प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर कर लेने आदि का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




