...जब एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करवाया सिटी स्कैन

Published at :25 Oct 2018 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
...जब एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करवाया सिटी स्कैन

फुलवारीशरीफ : बुधवार की सुबह आठ बज कर दस मिनट पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार अचानक पटना एम्स पहुंच गये. एम्स में सीएम नीतीश कुमार का रेडियोलॉजी विभाग में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार का पटना एम्स में सिटी स्कैन कराया गया मंगलवार की रात ही हेल्थ […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : बुधवार की सुबह आठ बज कर दस मिनट पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार अचानक पटना एम्स पहुंच गये. एम्स में सीएम नीतीश कुमार का रेडियोलॉजी विभाग में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार का पटना एम्स में सिटी स्कैन कराया गया
मंगलवार की रात ही हेल्थ चेकअप के लिए सीएम पटना एम्स पहुंचने वाले थे, लेकिन अचानक किन्हीं कारणवश सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया था. बुधवार की सुबह सीएम ने एम्स पहुंच कर स्वास्थ्य जांच करायी. डॉक्टरों की सलाह के बाद स्वास्थ्य जांच करा कर मुख्यमंत्री पौने नौ बजे वापस पटना लौट गये.
इससे पहले भी 18 सितंबर को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली, एम्स जाकर अपना चेकअप करवाया था. मुख्यमंत्री के पटना एम्स पहुंचने को लेकर सुबह से ही सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिये गये थे. एम्स के विभागाध्यक्ष डॉ प्रेम के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मुख्यमंत्री का मेडिकल टेस्ट किया.मुख्यमंत्री का सिटी स्कैन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन