पटना : भाकपा की रैली आज, अपनी ताकत दिखायेगा विपक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भाजपा और एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की रैली में गुरुवार को सभी विपक्षी दल एक मंच पर जुटेंगे. इसमें शामिल होने के लिए पार्टी ने सभी विपक्षी दलों को आमंत्रित किया है. आगामी चुनावों को लेकर यह रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस रैली में महागठबंधन […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा और एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की रैली में गुरुवार को सभी विपक्षी दल एक मंच पर जुटेंगे. इसमें शामिल होने के लिए पार्टी ने सभी विपक्षी दलों को आमंत्रित किया है. आगामी चुनावों को लेकर यह रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
इस रैली में महागठबंधन की ताकत की छवि दिखेगी. पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस रैली में भाकपा ने करीब दो लाख लोगों के जुटने की संभावना जतायी है. इस रैली के बारे में भाकपा राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने बुधवार को कहा है कि ‘भाजपा हराओ देश बचाओ’ रैली ऐतिहासिक होगी. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. रैली में भाग लेने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है. पटना में उनके ठहरने, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा आदि की व्यवस्था कर ली गयी है.
क्यों आयोजित की गयी है रैली : भाकपा नेता का कहना है कि यह रैली केन्द्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों और सांप्रदायिकता के खिलाफ आयोजित है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर हो रहे जुल्म और राफेल खरीद में घोटाले के खिलाफ, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य की गारंटी की मांग को लेकर रैली आयोजित की गयी है.
कौन होंगे शामिल : इस रैली में भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव एस सुधाकर रेड्डी, राष्ट्रीय सचिव व सांसद डी राजा, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, राष्ट्रीय सचिव रमेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय सचिव के. नारायणा, नेशनल फेडरेशन आॅफ इण्डियन वुमेन के महासचिव ऐनी राजा, जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ कन्हैया कुमार, माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य मो सलीम, भाकपा (माले) के दीपांकर भट्टाचार्य, समाजवादी नेता शरद यादव, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, दलित युवा नेता व गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी, राज्यसभा में विरोधी दल के नेता गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद तारिक अनवर, एनसीपी के सांसद डीपी त्रिपाठी आदि शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










