पटना : भाजपा 27 से चलायेगी सघन सदस्यता अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भाजपा 27 से 31 अक्टूबर तक सघन सदस्यता अभियान चलायेगी. इसके तहत हर बूथ पर 50 नये सदस्य बनाये जायेंगे. सदस्यता अभियान के दौरान हर बूथ पर 10 एससी-एसटीए, 10 महिलाएं, 10 अतिपिछडा एवं 20 अन्य सामाजिक समूह के लोगों को सदस्य बनाने की योजना है. 2014-2015 में पार्टी ने राज्य में 80 […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा 27 से 31 अक्टूबर तक सघन सदस्यता अभियान चलायेगी. इसके तहत हर बूथ पर 50 नये सदस्य बनाये जायेंगे. सदस्यता अभियान के दौरान हर बूथ पर 10 एससी-एसटीए, 10 महिलाएं, 10 अतिपिछडा एवं 20 अन्य सामाजिक समूह के लोगों को सदस्य बनाने की योजना है.
2014-2015 में पार्टी ने राज्य में 80 लाख सदस्य बनाया था. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय इस सघन सदस्यता अभियान के तहत 25 अक्टूबर को उजियारपुर, 26 अक्टूबर को पटना ग्रामीण, 29 अक्टूबर को वैशाली और 30 अक्टूबर को कटिहार में रहेंगे.
28 एवं 29 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पटना ग्रामीण, 27 अक्टूबर को विधान पार्षद संजय पासवान समस्तीपुर एवं दरभंगा, कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार 29 व 31 अक्टूबर को गया में, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव 28 अक्टूबर को पटना सिटी में रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










