पटना : गर्लफ्रेंड की तलाश में मुजफ्फरपुर पहुंची पटना पुलिस, समीर की हत्या का राज खोलेगी गर्लफ्रेंड

Updated at : 22 Oct 2018 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : गर्लफ्रेंड की तलाश में मुजफ्फरपुर पहुंची पटना पुलिस, समीर की हत्या का राज खोलेगी गर्लफ्रेंड

कई जगह छापेमारी पटना : समीर सागर (22) के हत्या के तार मुजफ्फरपुर से जुड़ गये हैं. जक्कनपुर पुलिस समीर सागर के गर्लफ्रेंड की तलाश में जुट गयी है. पुलिस की एक टीम को मुजफ्फरपुर के लिए भेजा गया है. वहां पर कई जगहों पर छापेमारी की गयी है. लेकिन समीर की गर्लफ्रेंड अभी पुलिस […]

विज्ञापन
कई जगह छापेमारी
पटना : समीर सागर (22) के हत्या के तार मुजफ्फरपुर से जुड़ गये हैं. जक्कनपुर पुलिस समीर सागर के गर्लफ्रेंड की तलाश में जुट गयी है. पुलिस की एक टीम को मुजफ्फरपुर के लिए भेजा गया है. वहां पर कई जगहों पर छापेमारी की गयी है. लेकिन समीर की गर्लफ्रेंड अभी पुलिस की पकड़ से दूर है. वहीं समीर के दोस्त मंटू को पुलिस हिरासत में रखा गया है.
मंटू ने बताया कि 17 अक्तूबर की शाम समीर की गर्लफ्रेंड मुजफ्फरपुर से मीठापुर बस स्टैंड आयी थी. इसके बाद समीर के साथ वह सीएनएलयू कैंपस के पीछे नहर के किनारे चली गयी. कुछ देर बाद वह दौड़ते हुए आयी और मीठापुर बस स्टैंड के पास मौजूद मंटू से बताया कि समीर को कुछ लोग मार रहे हैं.
इसके बाद मंटू और समीर की गर्लफ्रेंड वहां से भाग गये. घटना स्थल पर क्या हुआ यह तो समीर की गर्लफ्रेंड ही जानती है, इसलिए उससे पूछताछ के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
हत्या में आधा दर्जन लोग शामिल
मनेर के हथियाकान का रहने वाला समीर अपने दोस्त मंटू के साथ दुर्गापूजा देखने की बात कह कर घर से निकला था. इसके बाद दोनाें जक्कनपुर थाना क्षेत्र में मीठापुर बस स्टैंड पर पहुंचे थे.
शाम को करीब सात बजे समीर की गर्ल फ्रेंड बस से आयी और फिर दोनों सीएनएलयू कैंपस के पीछे चले गये थे. इसके बाद सिर्फ इतना पता है कि समीर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी. वहीं पुलिस की मानें तो समीर की हत्या गला दबाकर की गयी है. गले पर इसके सबूत भी मिले हैं.
ऐसा लग रहा है करीब आधा दर्जन लोगों ने समीर से मारपीट किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. लेकिन जिस तरह से समीर की गर्लफ्रेंड वहां से भाग गयी, उसने न तो समीर को बचाने की कोशिश की और खुद शेफ निकल गयी, इससे साजिश की बू आ रही है. मौत की पीछे दो तरह की बात आ रही है. या तो उसे अश्लील हरकत करते कुछ लोगों ने देख लिया था या फिर साजिश के तहत उसे बुलाकर उसकी हत्या कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन