पटना : एनओयू में आज और कल सिर्फ ऑनलाइन होगा एडमिशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2018 9:29 AM

विज्ञापन

पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन लेना है, तो 18 व 19 अक्तूबर को सिर्फ ऑनलाइन एडमिशन हो सकता है. इस दौरान ऑफ लाइन एडमिशन नहीं हो सकता. क्योंकि, यूनिवर्सिटी बंद है. रजिस्ट्रार एसपी सिन्हा ने बताया कि 20 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी खुलेगी और मुख्यालय में वह नामांकन का अंतिम दिन होगा. इसके बाद […]

विज्ञापन
पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन लेना है, तो 18 व 19 अक्तूबर को सिर्फ ऑनलाइन एडमिशन हो सकता है. इस दौरान ऑफ लाइन एडमिशन नहीं हो सकता. क्योंकि, यूनिवर्सिटी बंद है. रजिस्ट्रार एसपी सिन्हा ने बताया कि 20 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी खुलेगी और मुख्यालय में वह नामांकन का अंतिम दिन होगा. इसके बाद नामांकन नहीं लिया जायेगा. इसलिए जो छात्र उस दिन नामांकन लेना चाहते हैं पहले से ही सारी तैयारी कर लें या फिर ऑनलाइन नामांकन ले लें.
नामांकन की तिथि बढ़ाये जाने की नहीं है उम्मीद
बताते चलें कि एनओयू में नामांकन की प्रक्रिया के लिए तिथि बढ़ाये जाने की उम्मीद नहीं हैं. इसलिए छात्र आगे इंतजार न करें और जिन्हें नामांकन लेना है, वे ले लें.
नामांकन के वक्त ही छात्रों को स्टडी मेटेरियल, आईकार्ड, एडमिट कार्ड आदि दे दिये जाते हैं. इसके बाद छात्र को एग्जाम देने आना होता है. वहीं, जो भी छात्र अथवा छात्रा ऑनलाइन एडमिशन लेंगे उन्हें एक बार विश्वविद्यालय आकर अपना डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है. वेरिफिकेशन के बाद ही उक्त छात्र अथवा छात्रा का एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन