गुजरात में अमरजीत की मौत की सीबीआई से जांच हो : मांझी

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुजरात में गया जिला निवासी अमरजीत की मौत की सीबीआई जांच की सोमवार को मांग की है. गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमलों और वहां से बिहार वासियों समेत उत्तर भारतीयों के पलायन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने […]
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुजरात में गया जिला निवासी अमरजीत की मौत की सीबीआई जांच की सोमवार को मांग की है. गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमलों और वहां से बिहार वासियों समेत उत्तर भारतीयों के पलायन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अमरजीत की हत्या हुई है और उसे सड़क दुर्घटना बता कर मामले की लीपापोती की जा रही है. मांझी ने अमरजीत मौत मामले की सीबीआई से जांच कराने और उसके परिजन को एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा देने की मांग की. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अमरजीत के परिजन से मिलने गया स्थित उसके घर जायेंगे.
गौरतलब हो कि इससे पहले गुजरात के गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने कहा था कि अमरजीत की मौत सड़क हादसे में हुई थी. तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहे उस व्यक्ति की मोटरसाइकिल पहले झाड़ के साथ और फिर डिवाइडर के साथ टकराने से गंभीर दुर्घटना में उसकी मृत्यु हुई. इस घटना को उत्तर भारतीयों पर हमले के साथ जोड़ने का निंदनीय प्रयास हो रहा है. यह बेहद दुखद है. बिहार निवासी की सड़क हादसे में मौत को प्रवासियों पर हमले के साथ जोड़ना निंदनीय है. उन्होंने कहा है कि राज्य के विकास में छह करोड़ गुजरातियों के साथ अन्य राज्यों से आनेवाले नागरिकों का भी योगदान रहा है. ऐसे में सभी को सुरक्षा मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




