पटना : एनओयू : आज भी होगा नामांकन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2018 8:52 AM

विज्ञापन

पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) में रविवार को भी नामांकन को लेकर विवि मुख्यालय को विशेष तौर पर खोलने का निर्णय लिया गया है. दुर्गा पूजा की छुट्टी में भी ऑफिस नामांकन के लिए खुला रहेगा. इसके लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. 16 अक्टूबर को भी नामांकन जारी रखने का नोटिफिकेशन जारी किया […]

विज्ञापन
पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) में रविवार को भी नामांकन को लेकर विवि मुख्यालय को विशेष तौर पर खोलने का निर्णय लिया गया है. दुर्गा पूजा की छुट्टी में भी ऑफिस नामांकन के लिए खुला रहेगा. इसके लिए विशेष व्यवस्था की गयी है.
16 अक्टूबर को भी नामांकन जारी रखने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. छात्र 20 अक्टूबर तक नामांकन ले सकते हैं. छात्र चाहें तो पूरी फीस देकर भी नामांकन ले सकते हैं और अगर छात्र किसी कारणों से फीस देने की स्थिति में नहीं हैं तो वे पंजीयन सह नामांकन राशि जमा कर भी नामांकन करा सकते हैं, लेकिन ऐसे छात्रों को 20 नवंबर तक हर हाल में नामांकन की राशि जमा करनी होगी अन्यथा नामांकन रद्द कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन