पटना : छात्र नये-नये अनुसंधान करें, स्टार्टअप को मिलेगा 10 % आरक्षण : सुशील मोदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

आईआईटी पटना में दो दिवसीय स्टार्टअप मास्टर क्लास शुरू पटना : आईआईटी पटना के बिहटा कैंपस में आयोजित ‘स्टार्टअप मास्टर क्लास’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आईआईटी के छात्रों का आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में नये-नये अनुसंधान करें ताकि ‘सॉल्व फॉर बिहार’ और ‘सॉल्व फॉर […]
विज्ञापन
आईआईटी पटना में दो दिवसीय स्टार्टअप मास्टर क्लास शुरू
पटना : आईआईटी पटना के बिहटा कैंपस में आयोजित ‘स्टार्टअप मास्टर क्लास’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आईआईटी के छात्रों का आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में नये-नये अनुसंधान करें ताकि ‘सॉल्व फॉर बिहार’ और ‘सॉल्व फॉर इंडिया’ के तहत इन क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान किया जा सके.
उन्होंने कहा कि भारत चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए तैयार है, उसमें आईआईटी पटना के स्टार्टअप की बड़ी भूमिका होनी चाहिए. बिहार की स्टार्टअप नीति-2016 में 500 करोड़ फंड का प्रावधान किया गया है. प्रत्येक स्टार्टअप को अधिकतम 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण 10 वर्षों के लिए प्रदान किया जायेगा.
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसएमई कलस्टर और हब में स्टार्टअप के लिए 10 प्रतिशत स्थान आरक्षित रहेगा तथा 3 वर्षों के लिए मुफ्त में स्थान उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत लाइसेंस में भी 5 वर्षों की छूट दी जायेगी.
स्टार्टअप नीति के तहत अब तक 57 प्रमाणीकृत स्टार्टअप को 1.88 करोड़ रुपये का बीजधन का भुगतान किया गया है. 5,442 आवेदनों की समीक्षा के उपरांत 931 आवेदकों को आईआईटी पटना सहित 15 इन्क्यूबेटर संस्थानों के साथ किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










