पटना : दुर्गापूजा-दशहरा के लिए मांगी आठ कंपनी पैरा मिलिटरी फोर्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर बिहार पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स की आठ कंपनी की मांग की है. गुरुवार को डीजीपी केएस द्विवेदी ने प्रदेश के जोनल आईजी, रेंज डीआईजी और एसएसपी, एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की. सभी को आदेश दिये कि दुर्गा पूजा, जुलूस पांडाल आदि के लिये शर्त के […]
विज्ञापन
पटना : दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर बिहार पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स की आठ कंपनी की मांग की है. गुरुवार को डीजीपी केएस द्विवेदी ने प्रदेश के जोनल आईजी, रेंज डीआईजी और एसएसपी, एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की. सभी को आदेश दिये कि दुर्गा पूजा, जुलूस पांडाल आदि के लिये शर्त के साथ लाइसेंस दें. यह सुनिश्चित करें कि कोई हथियार के साथ शामिल न हो. किसी भी तरह का यातायात प्रभावित न हो. अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाये.
उनको पाबंद किया जाये. जरूरत पर मुचलका भरवाये जाएं. राज्य में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण , ट्रैफिक व्यवस्था, मंदिरों -पूजा पांडालों की सुरक्षा, जुलूस आदि की व्यवस्था को लेकर सभी जिलों ने अपने-अपने इंतजामों से डीजीपी को अवगत कराया. सीसीए की कार्रवाई करने के आदेश दिये गये हैं. डीजीपी ने कहा है कि सभी जिले इंटेलीजेंस और साइबर सेनानियों को एक्टिव रखें. अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल और उनकी जमानत रद्द कराने को भी कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










