पटना : पार्कों के विकास की जिम्मेदारी उठायेगा पर्यावरण एवं वन विभाग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने सूबे के तमाम पार्कों के विकास एवं रखरखाव की सैद्धांतिक जिम्मेदारी पर्यावरण एवं वन विभाग को सौंप दी है.मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शहरी क्षेत्र में पार्कों के विकास एवं रखरखाव को लेकर पर्यावरण एवं वन विभाग राज्य एवं जिला स्तर […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने सूबे के तमाम पार्कों के विकास एवं रखरखाव की सैद्धांतिक जिम्मेदारी पर्यावरण एवं वन विभाग को सौंप दी है.मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शहरी क्षेत्र में पार्कों के विकास एवं रखरखाव को लेकर पर्यावरण एवं वन विभाग राज्य एवं जिला स्तर पर सोसाइटी का गठन करेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में पार्कों का विकास एवं रखरखाव ग्राम पंचायतों के माध्यम से होगा, लेकिन इसके लिए प्राक्कलन तैयार करने एवं तकनीकी सहयोग देने की जिम्मेदारी पर्यावरण एवं वन विभाग की होगी.
संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक में मुख्य सचिव ने पर्यावरण एवं वन विभाग को शहरी क्षेत्र के पार्कों के विकास एवं रखरखाव के लिए आवश्यक पदों के सृजन की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










