पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे ग्राम परिवहन योजना का शुभारंभ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत दो पंचायत के 10 चयनित लाभुकों को अनुदान का लाभ देंगे. पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो जिले समस्तीपुर की गंगापुर पंचायत व नालंदा जिले की पावा पंचायत में शुरू हुई इस योजना के लिए पांच-पांच लाभुकों का चयन किया गया है. […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत दो पंचायत के 10 चयनित लाभुकों को अनुदान का लाभ देंगे. पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो जिले समस्तीपुर की गंगापुर पंचायत व नालंदा जिले की पावा पंचायत में शुरू हुई इस योजना के लिए पांच-पांच लाभुकों का चयन किया गया है.
साथ ही राज्य के सभी जिला परिवहन कार्यालयों (आरटीए मुख्यालय वाले जिला छोड़ कर)में व्यावसायिक वाहनों के परमिट के लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय का एक्सटेंशन कार्यालय का भी शुभारंभ होगा. मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में इसका शुभारंभ करेंगे.
यह जानकारी परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में अब तक तीन हजार आवेदन ऑनलाइन जमा हुए हैं.
इसके आधार पर योग्य लाभुकों का चयन किया जा रहा है. लाभुकों से 22 अक्तूबर तक आवेदन लेना है. सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रखंड स्तर पर एससी-एसटी व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों का आवेदन आने पर उसकी प्रक्रिया पूरी कर अनुमंडल स्तर पर भेज दी जाये.
अनुमंडल चयन समिति चयनित लाभुकों की सूची जारी करेगी.इस योजना में लाभुकों को वाह���ों की कीमत का 50 फीसदी या अधिकतम एक लाख रुपये अनुदान मिलेगा. योजना के तहत 42 हजार 315 वाहनों की खरीदारी की जानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










