पटना : जमीनी स्तर पर संगठन को धार देगी कांग्रेस, चुनाव की तैयारी शुरू, दो दिवसीय बैठक संपन्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2018 7:33 AM
पटना : कांग्रेस जमीनी स्तर पर संगठन को धार देगा. पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी मंे जुट जाने को कहा है. बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को सिर्फ मजबूत ही नहीं करेगी, बल्कि अपने पुराने जनाधार को पाने के लिए अभियान भी चलायेगी. पार्टी अपनी आंतरिक आर्थिक समृद्धि की भी व्यवस्था करेगी. […]
पटना : कांग्रेस जमीनी स्तर पर संगठन को धार देगा. पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी मंे जुट जाने को कहा है. बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को सिर्फ मजबूत ही नहीं करेगी, बल्कि अपने पुराने जनाधार को पाने के लिए अभियान भी चलायेगी. पार्टी अपनी आंतरिक आर्थिक समृद्धि की भी व्यवस्था करेगी.
रविवार को सदाकत आश्रम में जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, कांग्रेस के विधायक व विधान पार्षद प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक हुई.
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि प्रखंड एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं. बूथ स्तर पर कांग्रेसजनों को जोड़ना है. कांग्रेस की अगुआई में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में अप्रत्याषित वृद्धि तथा उपभोक्ता वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत होगी.
उन्होंने प्रखंड एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्षों का आह्वान किया कि वे अपने सभी मतभेद भुलाकर राज्य में कांग्रेस की खोयी प्रतिष्ठा प्राप्त करने के प्रयास में जुट जाएं. प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से कांग्रेसजनों के साथ समन्वय बैठाकर राज्य में पार्टी को मजबूत करेंगे. बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव, किसान से संबंधित प्रस्ताव, आभार प्रस्ताव एवं शोक प्रस्ताव पेश किये गये.
बूथ स्तर पर आईटी सेल गतिविधि बढ़ायेगा
पटना : आईटी सेल की बैठक रविवार को हुई. प्रदेश आईटी सेल के अध्यक्ष संजीव ने बैठक में अपनी टीम को जल्द बूथ स्तर तक गठित कर पूरी मेहनत से एकजुट हो फेसबुक व ट्विटर पर पार्टी के विचार व कार्यों को तेजी से प्रचारित करने को कहा. बैठक में सेल के राष्ट्रीय संयोजक जोहेब शेख सहित बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










