ePaper

पटना : दिग्विजय के साथ कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा

Updated at : 05 Oct 2018 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दिग्विजय के साथ कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा

पटना : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव दिग्विजय सिंह गुरुवार करीब 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे. यहां प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि दिग्विजय सिंह लंबे […]

विज्ञापन
पटना : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव दिग्विजय सिंह गुरुवार करीब 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे. यहां प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया.
इस अवसर पर डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि दिग्विजय सिंह लंबे समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रहे. अपने कार्यकाल में इन्होंने बिहार के सभी जिलों का विस्तृत दौरा किया. बिहार में कांग्रेस संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने में इनका प्रमुख योगदान रहा है. बिहार के कांग्रेसजनों से उनका अब भी जीवंत संबंध बना हुआ है.
इस मौके पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, डॉ समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, प्रेमचन्द्र मिश्र, भावना झा, विनय वर्मा, अमित कुमार टुन्ना, एचके वर्मा, राजेश राठौड़, जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध कुमार सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने दिग्विजय सिंह को पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया.
शक्ति सिंह गोहिल कल पहुंचेंगे पटना
पटना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल छह अक्तूबर को बिहार में तीन दिन के दौरे पर पटना पहुंचेंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि शक्ति सिंह गोहिल छह अक्तूबर को पटना पहुंचने के बाद मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. मुजफ्फरपुर के हेमंत शाही सभागार में पूर्व केन्द्रीय मंंत्री स्व ललितेश्वर प्रसाद शाही की जयंती समारोह में शामिल होंगे. देर शाम पटना पहुंच कर प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति की बैठक में भाग लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन