फुलवारीशरीफ : गांधी और शास्त्री जयंती पर प्रखंडों में हुए कई कार्यक्रम
Updated at : 03 Oct 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली फुलवारीशरीफ : मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को लेकर बेऊर के पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली. रैली बेऊर मोड़ से होकर अनीसाबाद गोलंबर से भ्रमण कर वापस विद्यालय […]
विज्ञापन
स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली
फुलवारीशरीफ : मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को लेकर बेऊर के पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली. रैली बेऊर मोड़ से होकर अनीसाबाद गोलंबर से भ्रमण कर वापस विद्यालय पहुंची.
फतुहा. शहर के वाणी पुस्तकालय में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राजद के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में मनायी गयी. दूसरी ओर, बांकीपुर गोरख में जय प्रकाश त्रिपाठी के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. वहीं, फतुहा हाईस्कूल के एनसीसी कैडेट और छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली.
खुसरूपुर. प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. दूसरी ओर खुसरूपुर हाईस्कूल में भी गांधी जयंती का आयोजन प्राचार्य नरेंद्र देव यादव के नेतृत्व में किया गया.
मनेर. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने मनेर में राजमार्ग के किनारे सड़कों की साफ-सफाई की. केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस अभियान को अगर सफल बनाना है तो सफाई की शुरुआत सबसे पहले अपने घर व आसपास से करें. रामकृपाल यादव, पूर्व विधायक प्रो श्रीकांत निराला व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मनेर हाईस्कूल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. वहीं, बीडीओ डाॅ सुलेखा कुमारी ने मुखिया मनोज कुमार ग्यासपुर पंचायत को ओडीएफ होने का प्रमाणपत्र सौंपा.
बिक्रम. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर बिक्रम के गांधी आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री राम कृपाल यादव, राज्य सभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि बिक्रम विधायक सिद्धार्थ सिंह गांधी जी एवं पुण्यदेव शर्मा की प्रतिमा पर माल्या अर्पण करते हुए गांधी जी के जीवन के बारे में बताया.
बख्तियारपुर. शीलभद्र याजी मेमोरियल इंस्टीट्यूट में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनायी गयी. मौके पर साफ-सफाई का भी संकल्प लिया.
दनियावां. प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समारोह किया गया. दनियावां के मध्य विद्यालय निमी में शिक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया.
पालीगंज/दुल्हिनबाजार. गांधी जयंती के मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिल्की नहर पर सूर्य मंदिर परिसर, गंदी नहर व मिल्की मुशहरी में साफ-सफाई की. वहीं, दूसरी ओर पालीगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष हृर्षिकेश पाठक के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में गांधी जयंती मनायी गयी. साथ ही विभिन्न पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया.
नौबतपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नौबतपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.मंच आर्ट ग्रुप के तत्वावधान में गांधी यात्रा निकाली गयी. निसरपुरा लख बाजार से निकली यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए नौबतपुर गांधी चौक पहुंची. जहां गांधी स्मारक पर माल्यार्पण के पश्चात लोगों को संबोधित किया.
मसौढ़ी. मंगलवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मसौढ़ी व धनरूआ के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. गांधी मैदान में रंगकर्मियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर स्वच्छता का संदेश दिया गया.
संघतपर मुसहरी में पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष शंभु यादव ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




