ePaper

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बच्चों के साथ की पदयात्रा, कई नेता हुए शामिल

Updated at : 02 Oct 2018 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बच्चों के साथ की पदयात्रा, कई नेता हुए शामिल

पटना : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच कर बापू को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वार्षिक समारोह का शुभारंभ करते हुए गांधी मैदान में पदयात्रा शुरू की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी जयंती पर गांधी मैदान में पदयात्रा […]

विज्ञापन

पटना : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच कर बापू को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वार्षिक समारोह का शुभारंभ करते हुए गांधी मैदान में पदयात्रा शुरू की.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी जयंती पर गांधी मैदान में पदयात्रा की. मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान का पूरा चक्कर लगाया. पदयात्रा में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई नेता और बच्चे शामिल हुए. इस दौरान बापू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग गांधी मैदान के चारों ओर कतारबद्ध खड़े थे. महात्मा गांधी को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और नंदकिशोर यादव समेत कई लोगों ने माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढ़ें :वोट देने के लिए गीता-कुरआन की कसम खिलाने का वीडियो वायरल, …देखें वीडियो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन