IGIMS और BHU के बीच एमओयू, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को मिलेगा नया आयाम
एमओयू हस्ताक्षर के दौरान निदेशक व अन्य.
Patna News : समझौते से दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाओं, क्लिनिकल रिसर्च, फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के प्रशिक्षण आदि का संयुक्त रूप से संचालन होगा.
पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
Patna News : चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. यह समझौता बीएचयू परिसर में संपन्न हुआ.
आपके शहर में
एमओयू हस्ताक्षर समारोह में आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (बीएचयू) के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह तथा बीएचयू के संकायाध्यक्ष सह कार्यकारी निदेशक डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित रहे.
नवीन चिकित्सा तकनीकों के विकास को बढ़ावा मिलेगा
आईजीआईएमएस के उपनिदेशक प्रो. (डॉ.) विभूति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि इस समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाओं, क्लिनिकल रिसर्च, फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, वैज्ञानिक संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और अन्य अकादमिक गतिविधियों का संयुक्त रूप से संचालन करेंगे.
उन्होंने कहा कि यह साझेदारी दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को नई दिशा देगी. इससे चिकित्सा अनुसंधान को गति मिलेगी, नवीन चिकित्सा तकनीकों के विकास और प्रसार को बढ़ावा मिलेगा तथा चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा.
कई परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा काम
प्रो. सिन्हा ने बताया कि यह एमओयू चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा. समझौते के तहत जल्द ही विभिन्न संयुक्त परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया जाएगा, जिसकी तैयारी संस्थान प्रशासन द्वारा की जा रही है.
इसे भी पढ़े. मुहर्रम को लेकर आज व कल पटना में बदला ट्रैफिक रूट, कारगिल चौक से पटना सिटी तक नहीं चलेंगे वाहन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए