आरएमएस सिस्टम अपडेट जारी, नए बिजली कनेक्शन के लिए 29 तक नहीं लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

बिजली मीटर का सांकेतिक फोटो.

Patna Electricity Connection : 30 जून के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकती है. विभाग का दावा है कि नए सॉफ्टवेयर के लागू होने से बिजली बिलों का निर्माण अधिक सटीक होगा.

विज्ञापन

टना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट
Patna Electricity Connection : नए बिजली कनेक्शन और लोड (क्षमता) वृद्धि के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जून तक स्वीकार नहीं किए जाएंगे. पावर होल्डिंग कंपनी के सर्वर पर रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (आरएमएस) का नया सॉफ्टवेयर स्थापित किए जाने के कारण यह व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद की गई है.

13 जून से ही चल रहा काम

जानकारी के अनुसार, सॉफ्टवेयर परिवर्तन का कार्य 13 जून से चल रहा है और आधिकारिक तौर पर 29 जून तक पूरा होने की संभावना है. चूंकि नए बिजली कनेक्शन और क्षमता वृद्धि के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही लिए जाते हैं, इसलिए इस अवधि में आवेदन करने पहुंचे लोगों को बिजली विभाग के डिवीजन कार्यालयों से वापस लौटना पड़ रहा है.

30 जून के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती

सूत्रों का कहना है कि 30 जून के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकती है. विभाग का दावा है कि नए सॉफ्टवेयर के लागू होने से बिजली बिलों का निर्माण अधिक सटीक होगा, बिलिंग संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और राजस्व प्रबंधन भी पहले से अधिक प्रभावी हो सकेगा. हालांकि, ऑनलाइन आवेदन बंद रहने से नए बिजली कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रहे उपभोक्ताओं को फिलहाल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read: बिहार में 90 CO का एक साथ तबादला, बिना ट्रांजिट लीव तुरंत ज्वाइन करने का आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन