पटना : जन जागृति से ही सफल होगा स्वच्छता अभियान : राज्यपाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2018 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

राज्यपाल लालजी टंडन ने स्वच्छता अभियान-सह-पौधारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ राज्यपाल ने कहा – राजभवन में धन्वंतरि वाटिका और नक्षत्र वाटिका की होगी स्थापना पटना : राज्यपाल लालजी टंडन ने रविवार को राजभवन परिसर स्थित महिला इमदाद कमेटि के प्रांगण में स्वच्छता अभियान-सह-पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. राज्यपाल ने परिसर में स्वयं झाडू लगाकर सफाई […]
विज्ञापन
राज्यपाल लालजी टंडन ने स्वच्छता अभियान-सह-पौधारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
राज्यपाल ने कहा – राजभवन में धन्वंतरि वाटिका और नक्षत्र वाटिका की होगी स्थापना
पटना : राज्यपाल लालजी टंडन ने रविवार को राजभवन परिसर स्थित महिला इमदाद कमेटि के प्रांगण में स्वच्छता अभियान-सह-पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. राज्यपाल ने परिसर में स्वयं झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरूआत की तथा पौधारोपण करते हुए हर परिसर-हरा परिसर कार्यक्रम की सफलता के लिए जन जागृृति पैदा करने की जरूरत पर बल दिया. राज्यपाल ने कहा कि राजभवन में शीघ्र ही औषधीय पौधों के लिए धन्वंतरि वाटिका तथा ग्रह-नक्षत्र से संबंधित विभिन्न पौधों को लगाते हुए नक्षत्र वाटिका की स्थापना होगी.
राजभवन में फलों, सब्जियों व फूलों की लगेगी प्रदर्शनी
राज्यपाल ने कहा कि सभी अपने-अपने घरों की सफाई करने के साथ-साथ, सार्वजनिक स्थलों एवं सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों/शैक्षिक संस्थानों/अस्पतालों आदि में स्वच्छता अभियान के संचालन में भरपूर सहयोग करना चाहिए और सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.
स्वच्छता से स्वास्थ्य का अन्योन्याश्रय संबंध है. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत की कल्पना को साकार करने के लिए भी स्वच्छता एवं सफाई पर ध्यान दिया जाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पूरे भारत में आज स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप प्राप्त हो चुका है. राज्यपाल ने कहा कि राजभवन अपनी सामाजिक सेवा की भूमिका को भी कुशलतापूर्वक निभाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है.
राज्यपाल ने कहा कि आगामी वसंत ऋतु में राजभवन में फलों-सब्जियों एवं फूलों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें जैविक खेती को बढ़ावा देनेवाले कृषकों तथा फल, फूल व सब्जियों के उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले किसानों को भी आमंत्रित किया जायेगा. राज्यपाल ने कहा कि जैविक खेती को अपनाने के लिए किसानों में जागृृति पैदा करने के उद्देश्य से राजभवन में भी जैविक खेती होती है और इसके जरिये फलों-सब्जियों एवं फूलों का उत्पादन होता है.
उन्होंने कहा कि हर परिसर-हरा परिसर कार्यक्रम के तहत विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिसरों में इस बार मॉनसून के मौसम लगभग 40 हजार पौधरोपण किये गये हैं. इस कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह सहित राज्यपाल सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मियों और राजभवन स्थित राजकीय विद्यालय के शिक्षक-छात्रों आदि ने भी भाग लिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




