पटना : फिर चौराहे के पास वापस आ गये वेंडर, निगम की प्लानिंग फेल

Updated at : 30 Sep 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : फिर चौराहे के पास वापस आ गये वेंडर, निगम की प्लानिंग फेल

पटना : बोरिंग रोड पर नगर निगम और वेंडरों के बीच शह-मात का खेल चल रहा है. बीते दिनों सड़क पर बनाये जा रहे नये वेंडिंग जोन व पार्किंग को लेकर नये जगहबनाये गये हैं. कुछ दिन पहले नगर निगम ने बोरिंग रोड चौराहा के पास हड़ताली मोड़ के तरफ सड़क के बीच के वाले […]

विज्ञापन
पटना : बोरिंग रोड पर नगर निगम और वेंडरों के बीच शह-मात का खेल चल रहा है. बीते दिनों सड़क पर बनाये जा रहे नये वेंडिंग जोन व पार्किंग को लेकर नये जगहबनाये गये हैं. कुछ दिन पहले नगर निगम ने बोरिंग रोड चौराहा के पास हड़ताली मोड़ के तरफ सड़क के बीच के वाले वेंडरों को हटा दिया
गया था, निगम ने रातों रात वेंडरों को वहां से हटा कर राजापुर पुल की तरफ भेज दिया था, लेकिन अब एक बार फिर वेंडर वापस उसी जगह पर आ गये हैं. ऐसे में वेंडरों हो हटाने व पार्किंग जोन बनाने का प्लान एक बार फिर फेल हो गया है.
वहीं उप नगर आयुक्त विशाल आनंद ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है. वेंडरों से वार्ता की जा रही है. नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. वहीं सूत्रों की मानें तो वेंडरों को वहां दुकान लाने से कुछ वहां के कुछ रसूकदारों को आपत्ति थी. इसको लेकर नगर निगम पर दबाव बनाया जा रहा था. वहीं वेंडर खुद भी वापस अाना चाह रहे थे. इसलिए धीरे से वेंडरों को वहां से वापस कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन