ePaper

पटना : व्यापारी को गोली मार लूटने में चार गिरफ्तार

Updated at : 30 Sep 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : व्यापारी को गोली मार लूटने में चार गिरफ्तार

पटना सिटी : चौक थाने की पुलिस ने कारोबारी धर्मेंद्र कुमार को गोली मार कर जख्मी करने के बाद 25 हजार रुपये लूटने के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये बदमाशों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, स्कूटी व बाइक के साथ अन्य सामान बरामद किये हैं. शनिवार को नगर […]

विज्ञापन
पटना सिटी : चौक थाने की पुलिस ने कारोबारी धर्मेंद्र कुमार को गोली मार कर जख्मी करने के बाद 25 हजार रुपये लूटने के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये बदमाशों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, स्कूटी व बाइक के साथ अन्य सामान बरामद किये हैं. शनिवार को नगर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र भील व एएसपी बलिराम कुमार चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन में इसका खुलासा करते हुए कहा कि कठौतिया गली में चाइनिज आइटम की दुकान करने वाल धर्मेंद्र दुकान बंद कर मुंशी के साथ चौकशिकारपुर घर लौट रहा था.
जब घघा गली के लाइनर ने सूचना दी कि व्यापारी धर्मेंद्र के पास पांच लाख से अधिक की राशि है, तो बदमाशों ने बीते 22 सितंबर की रात मंगल तालाब पानी टंकी के पास उसे घेर लिया और लूटपाट करने के दरम्यान विरोध करने पर गोली मार दी थी. वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज के निर्देश पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर बदमाशों तक पहुंच गयी.
थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि इस कांड में कैमाशिकोह निवासी कन्हैया दास, राहुल कुमार, मोनू कुमार व विनय कुमार शर्मा की गिरफ्तारी हुई है.
इन लोगों के पास से एक लोडेड पिस्टल, एक बाइक, एक बगैर नंबर की सफेद रंग की स्कूटी, लूटा गया बैग व मोबाइल बरामद किया गया. पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ चौक, मालसलामी व कदमकुआं में पहले से ही मामले दर्ज हैं. पुलिस पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन