ट्रैक्टर के धक्के से व्यवसायी की मौत, हंगामा, सड़क पर उतरे लोग, मांगा मुआवजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2018 2:59 AM

विज्ञापन

बिहटा : शुक्रवार की देर शाम बिहटा- मनेर मुख्य मार्ग में महादेवपुर फुलारी के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार खैनी के दो व्यवसायियों को रौंद डाला , जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल. मृतक की पहचान वैशाली जिला के भवलपुर निवासी नरेश पासवान के पुत्र रणधीर पासवान और घायल गोखुलपुर निवासी […]

विज्ञापन
बिहटा : शुक्रवार की देर शाम बिहटा- मनेर मुख्य मार्ग में महादेवपुर फुलारी के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार खैनी के दो व्यवसायियों को रौंद डाला , जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल. मृतक की पहचान वैशाली जिला के भवलपुर निवासी नरेश पासवान के पुत्र रणधीर पासवान और घायल गोखुलपुर निवासी अर्जुन पासवान के पुत्र अमरजीत पासवान के रूप में की जा रही है.
घटना के सूचना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और सड़क पर आगजनी कर यातायात को बाधित कर मुआवजा के लिए हंगामा शुरू कर दिया. करीब एक घंटे के बाद थानाप्रभारी रंजीत कुमार सिंह और बीडीओ विभेष आनंद ने आक्रोशित भीड़ को समझा कर सरकारी मुआवजा राशि प्रदान कर यातायात सुचारु करवाया.
बताया जाता है कि बिहटा के गोखुलपुर निवासी अर्जुन पासवान ने अपने दामाद रणधीर कुमार को देवकुली मोड़ पर खैनी का कारोबार करवा दिया था. शुक्रवार को रणधीर कुमार अपने साले अमरजीत कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर खैनी की डिलीवरी करने बिहटा बाजार आ रहा था. महादेवपुर फुलारी के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया. हादसे में रणधीर की मौत घटनास्थल पर हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन