दानापुर में नमकीन फैक्टरी पर छापेमारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दानापुर : विनय जी की निमकी कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को दानापुर पुलिस के सहयोग से थाने के पंचशील नगर स्थित विनय जी की नमकीन फैक्टरी में छापेमारी कर 16 बोरा नमकीन का पैकेट व भारी मात्रा में रैपर बरामद किया है. इस संबंध में विनय जी निमकी कंपनी के मालिक विनय कुमार गुप्ता […]
विज्ञापन
दानापुर : विनय जी की निमकी कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को दानापुर पुलिस के सहयोग से थाने के पंचशील नगर स्थित विनय जी की नमकीन फैक्टरी में छापेमारी कर 16 बोरा नमकीन का पैकेट व भारी मात्रा में रैपर बरामद किया है. इस संबंध में विनय जी निमकी कंपनी के मालिक विनय कुमार गुप्ता ने स्थानीय थाने में विनय जी की नमकीन फैक्टरी के मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है
दर्ज प्राथमिकी में कंपनी के मालिक विनय ने आरोप लगाया की विनय जी की नमकीन फैक्टरी के मालिक ने मेरे कंपनी के पैकेट का कॉपी राइट चोरी कर विनय जी की नमकीन का पैकेट बाजार में बेच रहे हैं. श्री गुप्ता ने बताया कि मेरी फैक्टरी मारूफगंज में विनय जी की निमकी कंपनी के नाम से है. उन्होंने बताया कि मेरी कंपनी के नाम पर पैकेट का रैपर बनाकर बाजार में नमकीन बिक्री की जा रही है.
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मेरी कंपनी का कॉपी राइट का चोरी कर नमकीन के पैकेट के रैपर पर बिक्री की जा रही है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










