पटना : रेस्पांस टाइम मेंटेन करना ज्यादा जरूरी : मुख्य सचिव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डायल-100 में रोजाना आ रहीं 3.76 लाख कॉल पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि पटना में ‘डायल-100’ पहले से ही चल रहा था. अब केंद्रीयकृत ‘डायल-100’ की शुरुआत हुई है. अभी बेसिक व्यवस्थाओं के साथ काम शुरू किया गया है. इसमें रोज नये अपडेट की गुंजाइश रहेगी. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर […]
विज्ञापन
डायल-100 में रोजाना आ रहीं 3.76 लाख कॉल
पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि पटना में ‘डायल-100’ पहले से ही चल रहा था. अब केंद्रीयकृत ‘डायल-100’ की शुरुआत हुई है. अभी बेसिक व्यवस्थाओं के साथ काम शुरू किया गया है. इसमें रोज नये अपडेट की गुंजाइश रहेगी.
इसको लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर से लगातार काम होगा. आने वाले समय में ‘डायल-100’ और प्रभावी होगा. उन्होंने लगातार मॉक ड्रिल करने पर भी जोर दिया. पिछले दिनों मॉक ड्रिल में पटना के शास्त्रीनगर थाने का रेस्पांस सबसे बेहतर रहा था.
मात्र सात मिनट में पुलिस मौके पर थी. इसी तरह सभी थानों को रेस्पांस टाइम मेंटेन करना होगा. इस सुविधा को बेहतर करना है तो रेस्पांस टाइम ठीक करना होगा. केंद्रीयकृत डायल 100 पर प्रतिदिन करीब 3.75 लाख कॉल आ रही हैं.
मुख्यमंत्री सचिवालय में मंगलवार को आयोजित समारोह में गृह सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. अगर जनता परेशानी में होती है तो पुलिस की याद आती है. इसलिए रेस्पांस टाइम को सबसे कम रखना है. डीजीपी केएस द्विवेदी ने कहा कि पुलिस विभाग में एफएसएल को सशक्त किया गया है. पहले डायल-100 थानों तक सीमित था. अब इसे केंद्रीयकृत कर दिया गया है. इसमें कुछ अन्य अनिवार्य सेवाओं को भी जोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










