AIIMS पटना में लोकल एनेस्थेसिया से ब्रेन का आॅपरेशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2018 6:34 PM

विज्ञापन

पटना : पटना के एम्स में लोकल एनेस्थेसिया की मदद से 21 साल के एक युवक के दिमाग का आॅपरेशन कर रसौली निकाली गयी है. अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर साकिब सिद्दीकी ने बताया, ‘‘रसौली हटाने में हमें तकरीबन चार घंटे लगे. मरीज की सेहत में बहुत अच्छा सुधार हो रहा है और […]

विज्ञापन

पटना : पटना के एम्स में लोकल एनेस्थेसिया की मदद से 21 साल के एक युवक के दिमाग का आॅपरेशन कर रसौली निकाली गयी है. अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर साकिब सिद्दीकी ने बताया, ‘‘रसौली हटाने में हमें तकरीबन चार घंटे लगे. मरीज की सेहत में बहुत अच्छा सुधार हो रहा है और हम कुछेक दिनों में उसे छुट्टी देने की योजना बना रहे हैं.’

उन्होंने दावा किया कि यह बिहार में अपनी तरह की पहली सर्जरी है. मुजफ्फरपुर के निवासी रोहित कुमार को हाल में पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था. उसके सिर में दर्द होता था और वह गश खा कर गिर जाता था और बेहोश हो जाता था. उसकी एमआरआई रिपोर्ट में पांच सेंटीमीटर व्यास की एक रसौली दिखी. इसे 21 सितंबर को निकाल दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन