बिहार में भाजपा-जदयू का ‘अनैतिक गठबंधन'' : कांग्रेस

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर की हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस के राज्य प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने मंगलवार को राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और जदयू के ‘अनैतिक गठबंधन’ के कारण राज्य में कुशासन का राज है. यह भी दावा किया कि […]
पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर की हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस के राज्य प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने मंगलवार को राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और जदयू के ‘अनैतिक गठबंधन’ के कारण राज्य में कुशासन का राज है. यह भी दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गयी है और अब हर तबका असुरक्षित महसूस कर रहा है.
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूर्व मेयर की एके-47 से हत्या कर दी गयी. यह सिर्फ एक घटना नहीं है. हत्या, बलात्कार और अपराध की दूसरी घटनाएं नियमित तौर पर हो रही हैं. राज्य में कानून-व्यवस्था बदतर हो चुकी है. सभी वर्गों के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.’
कांग्रेस प्रभारी ने कहा, ‘‘राज्य में कुशासन की वजह भाजपा और जदयू का अनैतिक गठबंधन है. दोनों इसी में लगे हुए हैं कि कौन छोटा भाई और कौन बड़ा भाई है. इनके पास कानून-व्यवस्था को संभालने के लिए समय ही नहीं है.’ गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना अंतर्गत अग्निशमन कार्यालय के समीप रविवार शाम एके 47 से लैस अज्ञात अपराधियों ने पूर्व मेयर 50 वर्षीय समीर कुमार और उनके वाहन चालक 40 वर्षीय रोहित कुमार पर अंधाधुंध गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




