पटना : ‘महत्वपूर्ण साबित हो रहा है मेक इन इंडिया’
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा है कि मेक इन इंडिया देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है. केंद्र सरकार की कुशल नीतियों की बदौलत भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. आज भारत पूरी दुनिया में एक मैन्युफैक्चरिंग हब के […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा है कि मेक इन इंडिया देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है.
केंद्र सरकार की कुशल नीतियों की बदौलत भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. आज भारत पूरी दुनिया में एक मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर उभर रहा है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मेक इन इंडिया के बाद से रक्षा, तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो मोबाइल समेत सभी क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों नें पिछले चार सालों में भारत में बड़ी मात्रा में निवेश किया है. ग्राहकों की संख्या के हिसाब से तो भारत एक बड़ा बाजार पहले भी था लेकिन अब निर्माण के क्षेत्र में भी भारत अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है. भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्टील निर्माता है. आज भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता भी बन चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










