पटना : नवंबर के अंत तक पॉलीथिन पर लगेगी पूरी तरह से रोक

Updated at : 25 Sep 2018 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नवंबर के अंत तक पॉलीथिन पर लगेगी पूरी तरह से रोक

पटना : नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि नवंबर माह के अंत तक बिहार में पॉलीथिन पर प्रभावी ढंग से रोक लग जायेगी. इसके लिए पहले पर्यावरण एवं वन विभाग को पॉलीथिन प्रतिबंध का ड्राफ्ट कैबिनेट से मंजूर करा कर अधिसूचित करना है. अधिसूचना मिलने पर इसे नगर निकायों में […]

विज्ञापन
पटना : नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि नवंबर माह के अंत तक बिहार में पॉलीथिन पर प्रभावी ढंग से रोक लग जायेगी. इसके लिए पहले पर्यावरण एवं वन विभाग को पॉलीथिन प्रतिबंध का ड्राफ्ट कैबिनेट से मंजूर करा कर अधिसूचित करना है. अधिसूचना मिलने पर इसे नगर निकायों में लागू कराया जायेगा.
वहीं, विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने कहा कि सभी नगर निकायों के माध्यम से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट बाइलॉज का ड्राफ्ट पब्लिकेशन करेंगे. इसे सभी निकायों को अपने स्तर पर ही लागू करना है. पहले चरण में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, फिर बाइलॉज के मुताबिक फाइन की कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन