पटना : शाश्वत को कांग्रेस का कैंपेन संभालने की मिली जिम्मेदारी
Updated at : 24 Sep 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मोतिहारी निवासी शाश्वत गौतम राहुल गांधी की टीम का हिस्सा बन गये हैं. राहुल गांधी ने उनको अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (डाटा एनालिटक्सि विभाग) में राष्ट्रीय समन्वयक बनाया है. साथ ही उनको बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के सलाहकार समिति का स्थायी निमंत्रित सदस्य भी बनाया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने पहली बार किसी […]
विज्ञापन
पटना : मोतिहारी निवासी शाश्वत गौतम राहुल गांधी की टीम का हिस्सा बन गये हैं. राहुल गांधी ने उनको अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (डाटा एनालिटक्सि विभाग) में राष्ट्रीय समन्वयक बनाया है. साथ ही उनको बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के सलाहकार समिति का स्थायी निमंत्रित सदस्य भी बनाया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने पहली बार किसी ऐसे व्यक्ति को पार्टी में बड़े पद की जिम्मेदारी दी है, जो पूर्व में कांग्रेस के सदस्य नहीं रहे हैं. शाश्वत को सभी राज्यों में पार्टी के बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत बनाना है. प्रचार-प्रसार को भी प्रभावी बनाना है.
वे कांग्रेस अध्यक्ष एवं सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के बीच में समन्वयन का काम करेंगे. राज्यों में संगठन की स्थिति का जायजा लेंगे और संगठन को सुदृढ़ करेंंगे. शाश्वत जदयू व आद्री में भी काम कर चुके हैं. बिहार आने से पहले वे अमेरिका के मेरीलैंड राज्य सरकार में नौकरशाह थे. उनकी पढ़ाई अमेरिका के जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




