खगौल : रेलकर्मियों की बेटियों को मिली साइकिल

Updated at : 23 Sep 2018 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
खगौल : रेलकर्मियों की बेटियों को मिली साइकिल

खगौल : शनिवार को मंडल मुख्यालय स्थित एनसी घोष सामुदायिक भवन परिसर में पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी कल्याण कोष निधि से महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत मंडल के रेल कर्मियों की कक्षा सात से नौ में पढ़ने वाली करीब डेढ़ सौ लड़कियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने कहा […]

विज्ञापन
खगौल : शनिवार को मंडल मुख्यालय स्थित एनसी घोष सामुदायिक भवन परिसर में पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी कल्याण कोष निधि से महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत मंडल के रेल कर्मियों की कक्षा सात से नौ में पढ़ने वाली करीब डेढ़ सौ लड़कियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने कहा कि आगे भी इस तरह का कार्यक्रम किया जायेगा. मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष शुभा ठाकुर ने छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया.
मौके पर महिला संगठन की उपाध्यक्ष संतोषी एवं सुधा भारती, सचिव अनामिका, रुचि आर्या झा, प्रियंका मिश्र, डॉ निपुर, अनुराधा मौर्या शामिल थीं. इस दौरान मंडल के अपर मंडल प्रबंधक रवीश कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अवधेश कुमार, सुरजीत सिंह, डॉ आरएन राय, अवधेश कुमार समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन