हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है : नीतीश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2018 9:57 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोहर्रम के अवसर पर करबला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. नीतीश कुमार ने कहा कि मैदान-ए-करबला में नाइंसाफी, जुल्म, अहंकार के विरुद्ध हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा दी […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोहर्रम के अवसर पर करबला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. नीतीश कुमार ने कहा कि मैदान-ए-करबला में नाइंसाफी, जुल्म, अहंकार के विरुद्ध हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा दी गयी कुर्बानी अमर है. इसे हमेशा याद किया जायेगा. इससे प्रेरणा लेकर हमें इंसानियत, सच्चाई और भलाई के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोहर्रम के अवसर पर राज्यवासियों से अपील कि है कि वे हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करें और सच, इंसानियत, हक और भलाई के आदर्शों को अपनाते हुए बुराई, अहंकार और आतंक के विरुद्ध वातावरण बनाएं. मुख्यमंत्री ने मोहर्रम को पूरे मेल-जोल, भाईचारा और आपसी सौहार्द्र के साथ मनाये जाने की अपील राज्यवासियों से की. मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है. 680 ई. में करबला (इराक) में की गयी जंग में इस्लाम के आखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन को इस महीने की 10वीं तारीख को शहीद कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन