पटना :जीवधारा-बेतिया रेलखंड पर दौड़ेगी बिजली इंजन वाली ट्रेन
Updated at : 20 Sep 2018 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना :जीवधारा–बापूधाम-मोतिहारी और बापूधाम-मोतिहारी-बेतिया रेलखंड पर जल्द बिजली इंजन वाली ट्रेन दौड़ेगी. साथ ही जल्द ही इस रेलखंड पर मेमू ट्रेनों का भी परिचालन शुरू किया जायेगा, जिससे समय पालन में सुविधा होगी. इस रेलखंड के निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों ने ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे दी है. इस परियोजना की स्वीकृति करीब […]
विज्ञापन
पटना :जीवधारा–बापूधाम-मोतिहारी और बापूधाम-मोतिहारी-बेतिया रेलखंड पर जल्द बिजली इंजन वाली ट्रेन दौड़ेगी. साथ ही जल्द ही इस रेलखंड पर मेमू ट्रेनों का भी परिचालन शुरू किया जायेगा, जिससे समय पालन में सुविधा होगी. इस रेलखंड के निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों ने ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे दी है. इस परियोजना की स्वीकृति करीब 300 करोड़ की लागत से वर्ष 2015-16 में दी गयी थी.
भारत-नेपाल सीमा रेखा से सटा होने के कारण इस परियोजना का सामरिक महत्व भी है. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जीवधारा-बापूधाम व मोतिहारी-बेतिया विद्युतीकरण परियोजना 240 किमी लंबे रूट मुजफ्फरपुर-सुगौली नरकटियागंज-वाल्मिकीनगर रोड (सुगौली-रक्सौल सहित) का हिस्सा है.
जीवधारा से बेतिया तक विद्युतीकृत हो जाने के बाद अब मुजफ्फरपुर से बेतिया तक 240 में से 122 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण कर लिया गया है. शेष 118 किलोमीटर का काम जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




