दुकान से सामान लाने गयी किशोरी से गांव के ही युवक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2018 8:07 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी थाना के दहिभत्ता गांव में पास की एक दुकान से सामान लाने गयी एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर उसे घर से जबरन उठा लेने और पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी थाना के दहिभत्ता गांव में पास की एक दुकान से सामान लाने गयी एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर उसे घर से जबरन उठा लेने और पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में किशोरी ने गांव के सुमित कुमार के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आरोप है कि जब किशोरी बीते शुक्रवार की रात अपने घर के बगल की एक दुकान से सामान लाने गयी थी तो रास्ते में गांव के ही सुमित कुमार ने उसे घेर लिया और उसके साथ छेड़खानी की. उसके द्वारा विरोध करने पर उसने उसे घर से उठा लेने व शोर मचाने पर उसके पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी. आरोप यह भी है कि सुमित ने उक्त घटना को उसके चचेरे भाई दीपक के बहकाबे में की है. इधर, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन