दानापुर में बल्ब व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन लोग पुलिस हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2018 7:00 AM
विज्ञापन
दानापुर : अपराधियों ने शुक्रवार की रात घर के पास बल्ब व्यवसायी मुकेश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना थाने के इमलीतल में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घटी है. बताया जाता है कि इमलीतल निवासी ओम प्रकाश का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार उर्फ मुकुल शुक्रवार की रात अपने पुत्र […]
विज्ञापन
दानापुर : अपराधियों ने शुक्रवार की रात घर के पास बल्ब व्यवसायी मुकेश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना थाने के इमलीतल में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घटी है.
बताया जाता है कि इमलीतल निवासी ओम प्रकाश का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार उर्फ मुकुल शुक्रवार की रात अपने पुत्र वेदांश के साथ मिठाई लेकर घर जा रहा था. इसी दौरान आधा दर्जन अपराधियों ने घर के पास मुकेश की गोली मार हत्या कर दी. हत्या के विरोध में मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने इमलीतल घाट पर निवासी लालू बाबू राय समेत आदि के घर पर जाकर हंगामा किया.
एएसपी मनोज कुमार तिवारी ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. इस मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतक मुकेश की मां धर्मशीला देवी ने बताया कि लालू बाबू राय के पुत्र समेत अन्य लोगों ने मेरे पुत्र से एक माह पूर्व सोने की चेन गले से छीन ली थी और पीटा भी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










