फुलवारीशरीफ : लुटेरा गिरोह के चार सदस्य धराये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : रामकृष्ण नगर में गैस एजेंसी और परसा बाजार के सांईं पेट्रोल पंप से हुई लूट का उद्भेदन करते हुए सरगना समेत चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लुटेरों के पास से दो कट्टे, तीन गोलियां और लूट में प्रयोग की गयी बाइक भी बरामद की है. पुलिस टीम ने […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : रामकृष्ण नगर में गैस एजेंसी और परसा बाजार के सांईं पेट्रोल पंप से हुई लूट का उद्भेदन करते हुए सरगना समेत चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लुटेरों के पास से दो कट्टे, तीन गोलियां और लूट में प्रयोग की गयी बाइक भी बरामद की है. पुलिस टीम ने जिन लुटेरों को पकड़ा है उसका मास्टर माइंड बिट्टू भी पकड़ा गया है. पकड़े गये चारों लुटेरे सिपारा के ही रहने वाले हैं.
इन अपराधियों का नेटवर्क हरियाणा, पंजाब, बंगाल, झारखंड से भी जुड़ा है और पटना पुलिस को अरसे से इन अपराधियों की तलाश थी.एसएसपी मनु महाराज के अनुसार राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र से हजारीबाग गैस एजेंसी लूटकांड, पटना में परसा बाजार के सांईं पेट्रोल पंप से लूट सहित कई मामले में वांछित सरगना पीयूष को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरोह के पकड़े गये अपराधियों में प्रशांत, निशांत, पीयूष और सरगना बिट्टू शामिल हैं. पुलिस को जानकारी मिली की लुटेरों का गिरोह अपने ही एक दोस्त की हत्या करने के लिए जमा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










