पटना : युवक के पास मिले 10 लाख, 700 के नकली नोट भी, इनकम टैक्स कर रहा जांच
Updated at : 12 Sep 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कदमकुआं थाने के दिनकर गोलंबर पर जाली नोट से मोबाइल खरीदते दवा दुकान के कर्मचारी सौरभ कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया. इसके पास से सात सौ के नकली नोटों के साथ ही एक लाख 90 हजार असली नोट बरामद किया गया और फिर उसके भाई मोनू कुमार के काजीपुर स्थित फ्लैट पर […]
विज्ञापन
पटना : कदमकुआं थाने के दिनकर गोलंबर पर जाली नोट से मोबाइल खरीदते दवा दुकान के कर्मचारी सौरभ कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया. इसके पास से सात सौ के नकली नोटों के साथ ही एक लाख 90 हजार असली नोट बरामद किया गया और फिर उसके भाई मोनू कुमार के काजीपुर स्थित फ्लैट पर पुलिस ने छापेमारी की तो 8 लाख 40 हजार रुपये और बरामद किये गये.
इस प्रकार कुल 10 लाख 30 हजार के असली नोट बरामद किये गये. जाली नोट रखने के मामले में पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही बरामद 10 लाख 30 हजार के संबंध में कोई कागजात नहीं मिलने पर इनकम टैक्स विभाग को जांच की जिम्मेदारी दे दी गयी है. विभाग पैसों के संबंध में जांच कर रहा है. कदमकुआं थानाध्यक्ष गोल्डन कुमार ने सौरभ की गिरफ्तारी की पुष्टि की.
दुकानदार ने पकड़ा युवक का जाली नोट
बताया जाता है कि सौरभ कुमार मंगलवार को दिनकर गोलंबर पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में मोबाइल खरीदने गया था और उसने पांच सौ का एक नोट व पचास के चार नोट दिये. लेकिन दुकानदार ने पकड़ लिया कि नोट जाली है. इसके बाद काफी संख्या में लोग जुट गये और सौरभ के संबंध में पुलिस को जानकारी दे दी गयी.
पुलिस पहुंची और सौरभ को पकड़ कर चेक किया तो उसके पास से एक लाख 90 हजार रुपये मिल गये. इसके बाद पुलिस सौरभ के भाई व दवा व्यवसायी मोनू के फ्लैट पर पहुंची तो वहां भी अाठ लाख 40 हजार नकद मिल गये. हालांकि ये नोट असली थे. सौरव मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




