दलितों और ओबीसी के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही मोदी सरकार : तेजस्वी

Updated at : 11 Sep 2018 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
दलितों और ओबीसी के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही मोदी सरकार : तेजस्वी

पटना : राजद ने केंद्र की एनडीए सरकार पर आरएसएस के एजेंडा को लागू करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करने का मंगलवार को आरोप लगाया. राजद के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष […]

विज्ञापन

पटना : राजद ने केंद्र की एनडीए सरकार पर आरएसएस के एजेंडा को लागू करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करने का मंगलवार को आरोप लगाया. राजद के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की.

तेजस्वी यादव ने जाति आधारित जनगणना के आंकड़े को भी सार्वजनिक करने की मांग की. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के द्वारा जाति आधारित जनगणना के आंकड़े को जारी किये जाने की लगातार मांग के बावजूद केंद्र सरकार की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है, जो यह दर्शाता है कि उसकी मंशा संविधान और आरक्षण विरोधी है.

राजद के युवा नेता तेजस्वीयादव ने अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम में संशोधन के विरोध में पिछले सप्ताह सवर्ण समुदाय के भारत बंद को भाजपा और आरएसएस प्रायोजित होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह एससी/एसटी और ओबीसी समूह के बीच एक दरार पैदा करने का एक प्रयास था, जिसे दोनों समुदाय भलिभांति समझ रहे हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी ऊंची जातियों के गरीबों को आरक्षण का लाभ दिये जाने के पक्ष में है, तेजस्वी ने कहा कि हम सबसे पहले, जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करते हैं. हमें संबंधित जाति समूहों की सटीक सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति जाननी चाहिए. वर्तमान में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिला है, जिसके वे हकदार हैं.

राजद की यह बैठक राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के यहां स्थित सरकारी आवास पर आयोजित की गयी. इसमें राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन