ePaper

JDU MLA बीमा भारती को मिली जान से मारने की धमकी, पूर्व विधायक पर लगाया आरोप

Updated at : 11 Sep 2018 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
JDU MLA बीमा भारती को मिली जान से मारने की धमकी, पूर्व विधायक पर लगाया आरोप

पटना : जदयू विधायक बीमा भारती को जान से मारने के लिए धमकी मिली है. बिहार में पूर्णिया के रुपौली विधानसभा से जदयू विधायक बीमा भारती नेखुद इसकी जानकारी दी है. इस संबंध में विधायक ने एसएसपी मनु महाराज से सुरक्षा के लिए गुहार भी लगायी है. उन्होंने धमकी देने का आरोप एक पूर्व विधायक […]

विज्ञापन

पटना : जदयू विधायक बीमा भारती को जान से मारने के लिए धमकी मिली है. बिहार में पूर्णिया के रुपौली विधानसभा से जदयू विधायक बीमा भारती नेखुद इसकी जानकारी दी है. इस संबंध में विधायक ने एसएसपी मनु महाराज से सुरक्षा के लिए गुहार भी लगायी है. उन्होंने धमकी देने का आरोप एक पूर्व विधायक पर लगाया है. एसएसपी से शिकायत करने के बाद इस संबंध में जांच के आदेश दिये गये हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि बीमा भारी द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जायेगी. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. गौर हो कि बीते दिनों विधायक बीमा भारतीके बेटे दीपक की लाश रेलवे ट्रैक से संदिग्ध परिस्थितिमें बरामद हुई थी. शव मिलने के बाद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन